माइनर में फंसी नीलगाय को निकालकर दिया मानवता का परिचय
बीकानेर , 23 मार्च 2024: बज्जू पंचायत समिति क्षेत्र के बांगड़सर माइनर (IGNP 860RD) में आज एक नीलगाय पानी पीने के प्रयास में गिर गई। माइनर में गिरी नीलगाय पम्पिंग स्टेशन के आगे लगे फाल में फंस गई। जानकारी मिलने पर इस दौरान, निराश्रित गौ सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय को माइनर से बाहर निकाला।
समिति के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नीलगाय माइनर में गिर गई है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद से नीलगाय को माइनर से बाहर निकाला गया।
निराश्रित गौ सेवा समिति RD 860
निराश्रित गौ सेवा समिति एक गैर-सरकारी संगठन है जो बेघर बीमार गायों की देखभाल और संरक्षण के लिए काम करता है। समिति गायों को भोजन, पानी और आश्रय प्रदान करती है। समिति गायों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है और उन्हें बीमारियों से बचाती है।

Join us on Whatsapp
एक टिप्पणी भेजें