UPSC Result 2021 : सिविल सेवा परीक्षा 2021 के रिजर्व रिजल्ट में चयनित हुए दिनेश बिश्नोई
झलको न्यूज़, बीकानेर।
यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा की रिजर्व लिस्ट जारी (UPSC CSE Result 2021) कर दी है। परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी आधारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
जारी की गई रिजर्व रिजल्ट में बीकानेर जिले के गांव नगरासर के रहने वाले दिनेश बिश्नोई 29 वीं रैंक से चयनित हुए हैं।
गोकि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम 30 मई, 2022 को घोषित किया गया था, जिसमें 749 रिक्तियों के खिलाफ आईएएस (IAS), आईएफएस (IFS), आईपीएस (IPS) और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए योग्यता के क्रम में 685 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। आयोग ने अब फिर से सिविल सेवा परीक्षा 2021 के आधार पर शेष पदों को भरने के लिए 63 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। जिनमें 46 सामान्य, 12 ओबीसी, 04 ईडब्ल्यूएस और 01 एससी केटेगरी के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
एक टिप्पणी भेजें