अभिनव संवाद : डॉ. अशोक चौधरी अनूपगढ़ व छतरगढ़ में करेंगे संवाद
झलको न्यूज़, बीकानेर।
अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक चौधरी बुधवार छतरगढ़ व गुरुवार को अनूपगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। पार्टी के प्रदेश सचिव संजय सुथार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम बीकानेर से छतरगढ़ पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ चौधरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। रात्री विश्राम अनूपगढ़ में व गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं व गंगानगर जिले के पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का फीडबैक लेकर आगामी रणनीति तय करेंगे। प्रदेश सचिव संजय सुथार ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 22 मुद्दों पर पार्टी जोरदार तरीके से जनजागरण व सरकार को उन मुद्दों से गंभीरता से काम करने के प्रयास कर रही है।

Join us on Whatsapp
एक टिप्पणी भेजें