Rd 860: नंदी के मुख में बारूद रखकर जलाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर निकाली आक्रोश रेली
झलको न्यूज़, बीकानेर
आरडी 860 (गोविन्द नगर) पर दिनांक 13 फरवरी, 2022 को अज्ञात आरोपी द्वारा नंदी (बेल) के मुंह में बारूद रखकर फोड़ने पर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित 24 घंटों बाद भी गिरफ्तार नहीं करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आज सुबह 10 बजे सैंकड़ों की तादाद इकट्ठे हुए गो सेवकों ने आरडी 860 पर आक्रोश रेली निकालकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान सड़क जाम कर दिया गया और घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार को बंद रखा गया। गौ माता की जय और पुलिस प्रशासन हाय-हाय जैसे नारों से गूंजा शहर उठा।
बाद में प्रशासन व जीव रक्षक दल के सदस्यों के मध्य वार्ता में प्रशासन ने आगामी 20 फरवरी तक आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही के आश्वासन दिया। जिसके पश्चात धरना समाप्त कर बाजार पुनः खोला गया।
Join us on Whatsapp
एक टिप्पणी भेजें