National Voters Day 2022 Hindi : राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सम्पूर्ण जानकारी पढ़ें

National Voters Day 2022 Hindi: भारत मे प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day 2022) के रूप में मनाया जाता है


2 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था। इस कारण 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। आइए इस अवसर पर जानें क्या है मतदाता 

National Voters Day 2022 Hindi : राष्ट्रीय मतदाता दिवस


National Voters Day 2022: मुख्य बिंदु

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 को है ।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत 2011 पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने की थी।
  • मतदान के अधिकार का प्रयोग है नागरिक का कर्त्तव्य।
  • इस वर्ष की थीम है – ‘चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना’।
  • अपने आध्यात्मिक जीवन में भी करें सही चुनाव सुखसागर या भवसागर।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) का इतिहास क्या है?

National Voters Day 2022: हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इस दिन भारत एक गणतांत्रिक देश बना। इसके ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई। भारत निर्वाचन आयोग का कार्य भारत में निष्पक्ष रूप से लोकतांत्रिक चुनाव को पूरा करवाना है। भारतीय निर्वाचन आयोग के 61वें स्थापना दिवस अर्थात वर्ष 2011 के साथ इस दिवस की शुरुआत हुई। वर्ष 2011 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day 2022) के रूप में मनाने की घोषणा की। 


राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व (Significance of National Voters Day)

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां लोग स्वयं अपनी सरकार चुनते हैं। प्रत्येक 18 वर्ष एवं इससे से अधिक आयु का वयस्क नागरिक मतदान करने का अधिकारी है। नागरिकों का मतदान का मतलब उनका अपनी सरकार चुनने में योगदान देने से है। प्रत्येक मतदान का अपना महत्व है क्योंकि बहुमत के आधार पर ही सरकार का निर्णय होता है अर्थात सरकारें बहुमत के आधार पर ही चुनी जाती हैं। 

मतदाता के लिए कहा भी गया है : 'मतदाता भाग्यविधाता!'

यह दिवस भारतवर्ष के सभी नागरिकों को अपने कर्त्तव्यों की याद दिलाता है। शपथ ग्रहण के साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जाता है। प्रतियोगिता, भाषण, मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) के वितरण के साथ इस दिन कई कार्यक्रम मनाए जाते है।

National Voters'day : Join us on Whatsapp


National Voters Day 2022 hindi: राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य (Aim)

National Voters Day 2022 hindi: प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के पीछे एक विशेष उद्देश्य होता है जिसके तहत 18 वर्ष को प्राप्त हो चुके बालक बालिकाओं को की पहचान कर उन्हें मतदाता पहचान पत्र दिया जाता है और मतदान के प्रति जागरूक किया जाता है। आज के दिन मतदाताओं को यह शपथ भी दिलाई जाती है कि वे जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मतदान यानी वोटिंग करना नहीं भूलेंगे। मतदाता अपने मताधिकार के द्वारा ही स्थानीय निकायों से लेकर राज्य और केंद्र सरकार में अपने प्रतिनिधि चुन सकते हैं।

National Voters'day: Join us on Telegram


राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु (Theme)

National Voters Day 2022 hindi : प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की एक अलग थीम रखी जाती है और कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर किए जाते हैं। वर्षों की विगत 3 वर्षों की राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रखी गई थी निम्नलिखित है।

  • वर्ष 2020 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम (National Voters Day 2020 Theme) थी मज़बूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता।
  • वर्ष 2021 की मतदाता दिवस पर थीम (National Voters Day 2021 Theme) थी मतदाता बनें सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक।
  • वर्ष 2022 की थीम है- निर्वाचन को ‘समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना’ (National Voters Day 2022 Theme : Making Election Inclusive, Accessible and Participative)।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

अपनी खबरें इस ईमेल पते पर भेजें : info@jhalkobikaner.com | अपनी खबरें इस ईमेल पते पर भेजें : info@jhalkobikaner.com