Rajasthan Gram Sevak Admit Card 2021 (RSMSSB VDO) राजस्थान ग्राम सेवक एडमिट कार्ड होंगे 19 दिसंबर को जारी
Rajasthan Gram Sevak Admit Card 2021 (RSMSSB VDO) : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSMSSB) द्वारा 28दिसम्बर से शुरू होने वाली ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा 2021 के लिए बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र (Admit Card) 19 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे जिसके संदर्भ में बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूचना दे दी गई है।
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी परीक्षा दिनांक से पूर्व अपना एडमिट कार्ड (Gram Sevak Admit Card) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट करवाकर रख लें।
2 पारियों में आयोजित होगी राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा 2021 चार पारियों में आयोजित होगी।
27 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा (RSMSSB VDO Exam 2021) प्रत्येक दिन 2 पारियों में आयोजित होगी। प्रत्येक दिन पहली पारी प्रातः 10:00 से 12:00 तक वहीं दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से सायं 4:30 बजे आयोजित होगी। अभ्यर्थी को ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र हल करने हेतु 2 घंटे की समयावधि निर्धारित की गई है।
बोर्ड सचिव श्री हरि प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा केन्द्र में अवांछित सामग्री ले जाने का प्रयास करने, नकल करने, अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बैठाने अथवा प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा निरस्त की जाकर बोर्ड द्वारा आगामी समय में आयोजित परीक्षाओं में एक निश्चित अवधि से लेकर आजीवन अवधि तक के लिए प्रतिबंधित किये जा सकते हैं। उन पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों के उपयोग की रोकथाम) अधिनियम 1992 के अन्तर्गत एफ.आई. आर भी दर्ज करवायी जायेगी।
सभी अभ्यर्थी कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करें एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा केन्द्रों पर किसी प्रकार के कीमती सामान, आभूषण एवं परम्परागत आभूषण, मोबाईल सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान अथवा ऐसी वस्तु जो परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय साथ ले जाना अनुमत नहीं है।
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 (Rajasthan VDO Exam)
राजस्थान ग्राम सेवक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1:
ग्राम सेवक परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
चरण 2:
बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए इंटरफेस में न्यूज बार सूची से Admit Crad लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3:
जैसे ही आप पर क्लिक करेंगे नया पेज ओपन होगा जहां एडमिट कार्ड लिंक सूची प्रदर्शित होगी जिसमें सबसे ऊपर दिए गए Download Admit Card of Direct Recruitment of VDO - 2021 पर क्लिक करें।
चरण 4:
Download Admit Card of Direct Recruitment of VDO - 2021 पर क्लिक करने से खुले नए वेबसाइट इंटरफेस पर दाएं तरफ ऊपरी छोर पर दिए गए Get Admit Crad पर क्लिक करें।
चरण 5:
अब दिए गए बॉक्स में मांगी गई जानकारी यथा एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि (date of birth), कैप्चा सही-सही भरें और Get Admit Crad पर क्लिक करें।
चरण 6:
जैसे ही आप Get Admit Crad पर क्लिक करेंगे ते आपका ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा जिसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Rajasthan Gram Sevak Admit Card 2021 | ||
---|---|---|
Admit card release | 19 दिसंबर | |
Admit Card | Coming Soon | |
Gram Sevak Admit Card Name Wise | Coming Soon | |
Official Website | Click Here | |
राजस्थान ग्राम सेवक एडमिट कार्ड डाउनलोड 2021 |
साथियों इस प्रकार इस ब्लॉग पोस्ट में हमने राजस्थान ग्राम सेवक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 की परीक्षा तिथि, परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। आप इस पोस्ट को अपने अन्य साथियों के साथ साझा कर सकते हैं जो ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं।
Highlights
- राजस्थान ग्राम सेवक एडमिट कार्ड
- राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड
- Rajasthan Gram Sevak Admit Crad
- Rajasthan Gram Sevak Exam 2021
एक टिप्पणी भेजें