जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान की रिटायरमेंट से पहले मृत्यु, बीकानेर में शोक की लहर | Jhalko Bikaner

 जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान की रिटायरमेंट से पहले मृत्यु, बीकानेर में शोक की लहर | Jhalko Bikaner

जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान की रिटायरमेंट से पहले मृत्यु, बीकानेर में शोक की लहर | Jhalko Bikaner



झलको बीकानेर।

बीकानेर जिले के नोखा तहसील के निकटवर्ती गांव सोमलसर के रहने वाले सेना के जवान बजरंग लाल की रिटायरमेंट से मृत्यु हो गई। दरअसल जम्मू में रेल की चपेट में आने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान 31 दिसम्बर को ही सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही बीकानेर से जाते हुए रास्ते में रेल हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई। सोमवार सुबह तक जवान का शव नोखा पहुंचने की संभावना है।


मृतक का भाई लुणकनसर थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात है

 मृतक जवान सैनिक का भाई रामलाल लेगा राजस्थान पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवारत है और वर्तमान में लूणकरनसर थाने पोस्टेड है।रामलाल ही उनकी बॉडी लेने के लिए जम्मू गए हैं। जो आज यानी रविवार शाम तक अमृतसर पहुंचे हैं जिनकी सोमवार को नोखा पहुंचने की संभावना है। सोमवार को ही बजरंग लाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

अपनी खबरें इस ईमेल पते पर भेजें : info@jhalkobikaner.com | अपनी खबरें इस ईमेल पते पर भेजें : info@jhalkobikaner.com